• February 15, 2026

महाशिवरात्रि- मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना की

महाशिवरात्रि- मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। महाशिवरात्रि पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना किये। विद्युतनगर स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कर मत्था टेककर भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनायें देते हुए भोग भंडारे में प्रसाद वितरण में युवाओ के साथ हाथ बंटाए। इसके पश्चात पुराना बस स्टैंड स्थित शिव हनुमान मंदिर पहुँचे और युवाओं के साथ शिवजी की आरती किये।
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिव मंदिरो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय नागरिकों के साथ शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति के लिए शिवजी से अपनी कृपा बनाये रखने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा शिव ही शक्ति, शक्ति ही शिव है। शिव जी को स्वयंभू माना गया है, यानी कि उनका जन्म नहीं हुआ और वो अनादिकाल से सृष्टि में हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मंदिर में पूजा पाठ के लिए आने वाले शिव भक्तों के लिए भोग भंडारे का व्यवस्था की गई थी जहाँ केबिनेट मंत्री यादव ने प्रसाद वितरण में अपना हाथ बंटाये।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…