• February 15, 2026

पुलिस कालोनी बेमेतरा स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, महाआरती, हवन-पूजन, भंडारा एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

पुलिस कालोनी बेमेतरा स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, महाआरती, हवन-पूजन, भंडारा एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस कालोनी बेमेतरा स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, महाआरती, हवन-पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

*प्रातःकाल से ही शिवालय परिसर में* श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। पुलिस परिवार द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। हवन एवं पूर्णाहुति के पश्चात भंडारा/प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

*इस अवसर पर* आचार्य पं. अभिषेक दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपूर्ण पूजा-अर्चना विधिपूर्वक संपन्न कराई गई। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की स्तुति कर अपने जीवन को कृतार्थ किया।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्री भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की तथा सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…