• February 15, 2026

निक्षय मित्र बना मरीजों का सहारा, स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की विशेष पहल, साजा ब्लॉक में टीबी मरीज खोजने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित

निक्षय मित्र बना मरीजों का सहारा, स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की विशेष पहल, साजा ब्लॉक में टीबी मरीज खोजने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेमेतरा जिला को टी बी मुक्त पंचायत बनाने एवं वर्तमान में वृहद स्तर पर टी बी मरीजों की खोज एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मितानिन प्रशिक्षक और मितानिनों को इस अभियान तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ में टी बी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि गण आम जन को जागरूक किया जा रहा है इसी तारतम्य में
साजा ब्लॉक में टीबी मरीज खोजने मितानिनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीबी के टीपीटी बीमारी के बचाव के लिए दवाई खाने जानकारी दिया जा रहा हैं, जिसमें
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत विकासखंड साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सेक्टर साजा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की जा रही है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के आदेश पर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
ब्लॉक वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक पुरन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को नियमित जांच एवं उपचार के साथ-साथ पोषणयुक्त खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। टी बी मरीजों को दवाइयों के साथ संतुलित पोषण आहार मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है तथा उपचार पूर्ण करने में सहायता मिल रही है।
इसी क्रम में साजा ब्लॉक में टीबी मरीजों की सक्रिय खोज हेतु सेक्टर अनुसार मितानिनों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा हैं, ताकि ग्रामीण समुदाय स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच एवं उपचार से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में निलेश देवांगन (प्रभारी सेक्टर अधिकारी), खिलानंद साहू (सुपरवाइजर), बिटावन ठाकुर आरएचओ विमला निर्मल, कविता ध्रुव,नेतराम कन्नौजे,केतन साहू, सूरज साहू, सतीश कुमार, मितानिन प्रशिक्षक रामेश्वरी साहू , गायत्री साहू जगन्ननाथ कन्नौजे सीता लोधी सहित विभाग के अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…