• February 15, 2026

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में विकासखंड नवागढ़ के 8 गांवों के लगभग 650 किसानों को जोड़कर एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का गठन किया गया है। इस क्लस्टर के अंतर्गत धोबनी खुर्द ग्राम पंचायत में आजीविका सेवा केंद्र की स्थापना की गई है।

इस परियोजना के संचालन एवं गतिविधियों का निरीक्षण जिला पंचायत बेमेतरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि आधारित आजीविका से जुड़ी महिलाओं के बाड़ी (घरेलू पोषण वाटिका) में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही ग्राम को लखपति ग्राम बनाने के लिए चयनित कर विशेष रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

*सब्जी उत्पादन, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा*
निरीक्षण के दौरान गांव में बाड़ी विकास के अंतर्गत सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही नर्सरी तैयार कर गुणवत्तायुक्त पौध उपलब्ध कराने तथा किसानों और समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को बाजार में उचित मूल्य दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*लखपति ग्राम निर्माण हेतु सतत आजीविका पर फोकस*
ग्राम को लखपति बनाने की दिशा में सतत आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने, विभिन्न विभागीय योजनाओं का अभिसरण करने, रिचार्ज पिट निर्माण जैसे जल संरक्षण कार्यों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए | इस निरीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाने हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…