• February 15, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत पेंड्री एवं धोबानोखुर्द ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं हितग्राहियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा*
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य 30 मार्च से पहले पूर्ण किया जाए। जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में संबंधित एसडीएम कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गतिविधियों की समीक्षा*
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नर्सरी स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की गई और उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

*ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील*
सीईओ ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने आवास निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…
निक्षय मित्र बना मरीजों का सहारा, स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की विशेष पहल, साजा ब्लॉक में टीबी मरीज खोजने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित

निक्षय मित्र बना मरीजों का सहारा, स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की विशेष पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेमेतरा जिला को टी बी मुक्त…