• February 16, 2026

बेमेतरा में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण

बेमेतरा में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को शास.बा.उ.मा.वि. बेमेतरा के माध्यम से संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को किया गया। गोपनीय सामग्री को सील बंद पेटियों में तैयार किया गया और सम्पूर्ण पुलिस अभिरक्षा में बसों के माध्यम से संबंधित थानों तक पहुँचाया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों की सील बंद पेटियाँ सुरक्षित रूप से थानों में जमा कर दी गई हैं।
परीक्षा समय प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक निर्धारित है। इस वर्ष जिला बेमेतरा में कुल 77 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कक्षा 10वीं में 12,169 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं में 8,677 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए हैं।गोपनीय सामग्री के वितरण के दौरान श्री जी.आर. चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, श्री एस.पी. कोशले, सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, श्री राजकुमार वर्मा, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, श्री मनमोहन लाल अग्रवाल, प्राचार्य शास.बा.उ.मा.वि. बेमेतरा, श्री चितरेखा ठाकुर, व्याख्याता, श्री राजेन्द्र कुमार साहू, व्याख्याता, श्री गीतेश देवांगन, व्याख्याता, श्री सुनिल कुमार बघेल, श्री डेहर लाल नागेन्द्र, सहायक ग्रेड 02, एवं छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से प्रतिनिधि श्री अमोल रनदीव और दुर्गेश्वर राव मेश्राम उपस्थित रहे।
वितरण को सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के परीक्षा कक्ष प्रभारी श्री चेतन दास बंजारे और श्री जितेन्द्र प्रकाश गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सुनिश्चित प्रक्रिया से परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनी हुई है, जिससे परीक्षा केन्द्रों में सभी परीक्षार्थियों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…