• February 18, 2026

मुख्य न्यायाधीश की माता के निधन पर शांति हवन

मुख्य न्यायाधीश की माता के निधन पर शांति हवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में किया गया।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन सम्पन्न हुआ। भजन संध्या पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया तथा सभी उपस्थितजनों द्वारा मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। माताजी के स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियाँ सदैव शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्य मंत्री, माननीय श्री तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री, माननीय श्री गजेंद्र यादव विधि मंत्री, उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, श्री रमेश बैस पूर्व राज्यपाल, श्री सुशांत शुक्ला विधायक, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस के विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी गण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कमर्चारी गण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…