- February 20, 2026
12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासकीय कन्या शाला पहुंचकर ली जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग स्थित शासकीय कन्या शाला परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किये ।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण का जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षार्थियों को बिना किसी बाधा के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिले।
बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्हें संदेश दिया कि नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और संयम ही सफलता की कुंजी है।
इस दौरान माशिमं. की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।




