• February 20, 2026

केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के एमडी ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित,आमसभा में कई प्रस्तावों पर बनी सर्वसम्मति

केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के एमडी ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित,आमसभा में कई प्रस्तावों पर बनी सर्वसम्मति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के चुनाव में मंगलदास ठाकुर (एमडी ठाकुर) अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह धुर्वे, महासचिव नीलकंठ गढे, सचिव जितेन्द्र धु्रव, कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, आडिटर रमाकांत और सलाहकार पद पर राजकुमार ठाकुर निर्वाचित हुए है। यह निर्वाचन प्रक्रिया केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के कचना धुरवा देवालय सिविल लाईन दुर्ग में आयोजित विशेष आमसभा की बैठक में चुनाव अधिकारी ऋषि कुमार ध्रुव और डॉ. यशेश्वरी धु्रव के मार्गदर्शन में पूरी की गई। फर्म्स एवं सोसायटी इंदरावती भवन नवा रायपुर द्वारा पुन: चुनाव कराने के आदेश के परिपालन में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया हैं। जिसकी विधिवत सूचना फर्म्स एवं सोसायटी को प्रेषित कर दी गई है। निर्वाचन उपरांत केंद्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आयोजित विशेष आमसभा में पदभार भी ग्रहण कर लिया गया हैं। विशेष आमसभा में केंद्रीय गोंड महासभा के अलावा महिला प्रभार एवं युवा प्रभार का विस्तार किया गया है। जिसके अनुसार उपाध्यक्ष विकास मरकाम रायपुर, राजेन्द्र छेदावी कबीरधाम, संतराम नेताम अंबागढ़ चौकी मानपुर, प्रवक्ता विष्णुदेव ठाकुर राजनांदगांव, कार्यालय सचिव पन्ना नेताम, महिला प्रभार अध्यक्ष चंद्रिका ठाकुर दुर्ग, महासचिव भानुप्रभा नेताम, सचिव यशेश्वरी ध्रुव, कोषाध्यक्ष भीषम नागेश नगरी धमतरी, युवा प्रभार अध्यक्ष दिलीप धु्रव चरौदा भिलाई, महासचिव तुलसी ध्रुव भिलाई, कोषाध्यक्ष युवराज कुंजाम, दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर निपानी पाटन को मनोनित किया गया है। इसके अलावा विशेष आमसभा में समाज हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत गोंड गोंडवाना महासभा बालोद, आदिवासी ध्रुव गोंड महासभा ओढार बांध जिला राजनांदगांव एवं आदिवासी गोंड गोंडवाना जिला महासमुंद में संचालित पंजीयन क्रमांक 2855/10 संस्था से केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ का कोई संबंध नही होगा, साथ ही अखिल भारतीय धु्रव गोंड महासभा ओढार बांध जिला राजनांदगांव पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तीनों संगठनों को केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के संगठन कार्यो से पृथक करने आमसभा में सर्वसम्मति बनी हैं। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के 12 अक्टूबर 2025 को हुए चुनाव को फर्म्स एवं सोसासटी रायपुर द्वारा अनियमितता व गड़बड़ी की वजह से 8 जनवरी 2026 को निरस्त कर पुन: चुनाव कराने का आदेश दिया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष मंगलदास ठाकुर (एमडी ठाकुर) द्वारा कार्यकारिणी की विशेष बैठक आयोजित की थी। बैठक में आजीवन सदस्य, संरक्षक सदस्य, पूर्व पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में 1 फरवरी 2026 से नए चुनाव के लिए चुनावी कार्यक्रम तय किए गए थे। जिसके लिए दो चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे। यह चुनावी कार्यक्रम तिथिवार फर्म्स एवं सोसायटी रायपुर को भी प्रेषित किया गया था। 16 फरवरी को पूरी पारदर्शियता के साथ नए चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। चुनाव अधिकारी द्वारा 17 फरवरी को चुनावी परिणाम की विधिवत घोषणा की गई। जिसकी सूचना फर्म्स एवं सोसायटी को प्रेषित कर दी गई है। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के एमडी ठाकुर के अध्यक्ष बनने से समाज में उत्साह का माहौल हैं। उन्हे व अन्य पदाधिकारियों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।


Related News

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच लगातार जारी

बेमेतरा पुलिस द्वारा गुमटी, ठेला, होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा…
अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला बेमेतरा में संचालित अवैध सट्टा-जुआ कारोबार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर…