• February 20, 2026

अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अवैध सट्टा-जुआ कारोबार एवं NH-30 तिरैया पर अवैध वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला बेमेतरा में संचालित अवैध सट्टा-जुआ कारोबार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर वाहनों से कथित अवैध वसूली के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले में खुलेआम अवैध सट्टा-जुआ का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 तिरैया पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली किए जाने की शिकायतों से वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। युवा कांग्रेस ने समस्त प्रकरणों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रप्रकाश (मोंटू) तिवारी, वतन मिश्रा, संस्कार शर्मा, सिब्बू दुबे, राहु जोशी, अतुल साहू, कौनेन अली, आदर्श ठाकुर, वसीम मुनिर , प्रतीक दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…