• February 23, 2026

दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति हेतु पीसीसी को सूची सौपा था जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित सूची की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन उपरांत जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले की राजनीति में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ है।

 

टीम राकेश ठाकुर में कुल 51 जिला पदाधिकारी एवं 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल है।
श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है –

 

कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल उपाध्यक्षगण जय प्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुर्रे, शमशीर कुरैशी, संतलाल बनजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, रिवेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख

महामंत्रीगण प्रभारी महामंत्री – राजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कृष्णा देवांगन, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रवि प्रकाश ताम्रकार, राम सूर्यवंशी, दुर्गा गजबे, पालेश्वर ठाकुर

सचिवगण राजा राम गहिरवार, दुलेश्वर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, नेहरू यादव, ओम नारायण वर्मा, सुमित नारंग, नारायण निषाद, लोचन यादव, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव, अभिषेक जांगड़े, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकुंद पारकर, पिलेश्वर साहू, राजेश मानिकपुरी, बहादुर नेताम, राजेश साहू, हिम्मत लाल धीमर

कार्यकारिणी सदस्यगण…..जागृति साहू, कल्याण साहू, सुरेंद्र गायकोवाड, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसर, अघनु पाल, श्यामाचरण मनहर, गज्जू साहू, बंटी वैष्णव, जनार्दन सेन

जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समाजों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे कांग्रेस पार्टी की समावेशी सोच को और मजबूती मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों—किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं ग्रामीण विकास—पर संगठन पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेगा।

नवगठित कार्यकारिणी आगामी कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का वातावरण है तथा संगठन को नई दिशा और नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।


Related News

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं…
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत महाविद्यालय और आधुनिक सर्किट हाउस

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 24 मार्च को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 26.02.2026 पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस…