• February 25, 2026

दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही- मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही- मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा से दुर्ग नगर निगम के पार्षदो ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान पार्षदो ने विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त किये।
भ्रमण के दौरान पार्षदो ने विधानसभा परिसर दर्शक दीर्घा, पुस्तकालय तथा केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के कक्ष पहुँचे और उनसे सौजन्य मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी लिए। राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने सभी पार्षदो को अपने क्षेत्र में कार्य के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग निगम के पार्षदो को विधानसभा में बजट सत्र, मानसून सत्र और शीत सत्र में होने वाले कार्यवाही की जानकारी दिए। इसके पश्चात् विधानसभा सत्र की कार्यवाही से अवगत कराये।
इस अवसर पर दुर्ग निगम के पार्षदो ने कहा कि यह भ्रमण उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधानसभा भ्रमण के दौरान प्रश्नकाल में सवाल पूछने और आने की प्रक्रिया, ध्यानाकर्षण में जनता के मुद्दों को सदन में रखने की जानकारी साझा किये।
विधानसभा भ्रमण के दौरान महापौर श्रीमति अलका बाघमार, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्रीमति रंजीता पाटिल, श्रीमति सुरुचि उमरे, युवराज कुंजाम, श्रीमति हर्षिता जैन, श्रीमति सावित्री दामाहे, जैन सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…