• February 25, 2026

राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के माध्यम से एकदिवसीय धरना

राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के माध्यम से एकदिवसीय धरना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के माध्यम से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन जय स्तंभ चौक तहसील के सामने बेमेतरा में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा गया, ललिता देवी गोड़ सचिव महिला प्रभाग के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सूचित करते हुए कहा कि भारत में निवासरत आदिवासी समुदाय का नाम कालम से विलोपित कर दिया गया है जिसके लिए देशभर में ट्राइबल समुदाय के माध्यम से धरना प्रदर्शन कर 1931 में दिए गए आदिवासी धर्म ट्राइबल कालम को पुनः रिस्टोर करने की अपील की है। उन्होंने आदिवासी समुदाय को अभ्यारण के नाम पर ,बांध के नाम पर, कारखाने बनाने के नाम पर, हजारों लाखों सालों से बसे पुरखों के द्वारा संचालित भाषा, बोली ,परंपरा ,रीति रिवाज संस्कृति को सरकार द्वारा जबरन हटाकर ऐसी जगह विस्थापन किया जा रहा है जहां न रोजगार, धंधा, स्कूल, हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने जाने के लिए कोई रोड नहीं बिजली नहीं, पीने के लिए पानी नहीं है ,हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार से यह मांग करते हैं कि देशभर में आदिवासी ट्राइबल समुदाय को विस्थापन के नाम पर बेघर किया जा रहा है, इसे अविलंब रोका जाए। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के द्वारा देश में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आदिवासी आयोग से मांग करते हैं कि भारत सरकार द्वारा आयोग का गठन देश में निवास रथ आदिवासी समुदाय की संवैधानिक अधिकारों के साथ कुठाराघात होने पर आयोग द्वारा कोई भी गलत कार्य को रोकने की कार्रवाई होनी चाहिए। एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने सभी मुद्दों पर ध्यान दिलाते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार, को अपनी मांग रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जितनी भी समस्याएं हैं उसे अभिलंब समाधान कराया जाए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुई महापौर बाघमार, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुई महापौर बाघमार, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सन शाईन हा. स्कूल का 30 वां वार्षिक उत्सव पूरे, हर्षोल्लास के साथ मनाया…
महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण का असर

महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे की…
बजट सर्वस्पर्शी, अमृत काल के विजन को दोगुना करने वाला, विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तय करेगा, भाजपा के संकल्प को चरितार्थ करेगा

बजट सर्वस्पर्शी, अमृत काल के विजन को दोगुना करने वाला, विकसित छत्तीसगढ़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के भाजपा,मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…