• February 27, 2026

देवकुमार जंघेल कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनाए गए

देवकुमार जंघेल कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनाए गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग 26 फरवरी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवकुमार जंघेल को कांग्रेस का प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि तीन बार पार्षद और एक बार नेता प्रतिपक्ष रह चुके देवकुमार जंघेल इसके पहले भी 2010 से 2015 तक कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का गुरुतर दायित्व पूरी कुशलता से निभाएंगे। श्री जंघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है.! देवकुमार जंघेल की नियुक्ति का स्वागत करते जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियो, पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने भी उन्हें बधाई दी है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…