• February 27, 2026

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। 26.02.2026 पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन सृजन के तहत नये कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां निभाते हुए पार्टी को सक्रिय बनाने का आग्रह किया, जो पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।
इस दौरान दुर्गग्रामीण विधानसभा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष चर्चा हुई। ताम्रध्वज साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा, संघर्ष और एकजुटता के माध्यम से संगठन लगातार मजबूत हो जनता के मुद्दों की आवाज प्रभावी रूप से उठाई जाये। इस अवसर जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारी गण रिवेन्द्र यादव, टिकेश्वरी लाल देशमुख,योगिता चन्द्रकार, लक्ष्मी साहू, उत्तरा कोसरे,प्रदीप चन्द्रकार, कृष्णा देवांगन,डॉ पिलेश्वर साहू,जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल,रुपेश देशमुख,मुकुंद पारकर, बहादुर नेताम, राजेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत महाविद्यालय और आधुनिक सर्किट हाउस

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 24 मार्च को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
दुर्ग नगर निगम की एमआईसी बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

दुर्ग नगर निगम की एमआईसी बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। एमआईसी बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक निर्णय नगर पालिक…
पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें मेहनत – राकेश ठाकुर

पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम…