• February 27, 2026

मोहभट्टा में डंपर दो बिजली खंभे को तोड़ते हुए किसान के खेत में अनियंत्रित होकर जा घुसा

मोहभट्टा में डंपर दो बिजली खंभे को तोड़ते हुए किसान के खेत में अनियंत्रित होकर जा घुसा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मोहभट्टा में आज एक डंपर दो बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक किसान के खेत में धंस गया , जिससे उस खेत का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया, क्योंकि उसे समय बिजली नहीं थी ,इसलिए बिजली की लाइन और खंबे टूटने के बावजूद कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, यदि उसे समय बिजली की लाइन चालू होती तो यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, इस पूरी दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हुई लेकिन बिजली विभाग की तत्परता से इस घटना को तत्काल सूचना पर दुरुस्त करने पहुंचे लाइनमैन प्रमोद साहू ने कुछ इस प्रकार से जानकारी दी, बेमेतरा में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है, लगातार बेमेतरा में बढ़ता ट्रैफिक का दबाव यातायात व्यवस्था और रोड की खस्ताहाल जर्जर,व्यवस्था की तरफ इशारा करते हैं, इनमें उचित जगह पर न स्पीड ब्रेकर का उपयोग किया गया है, न रोड के मोड में किसी भी प्रकार के दिशा निर्देश पटल अंकित, संकेत लगे हुए हैं जिससे तेज वाहनों को आने जाने वाले वाहन की स्थिति भी दिखाई नहीं देती, यदि यह वाहन किसी के घर में घुसती तो इसके लिए जिम्मेदार आखिर कौन होता , ऐसी स्थिति में परिवहन विभाग को इसकी जानकारी लेकर गाड़ी चालक और गाड़ी मालिक से स्पष्टीकरण भी लेना चाहिए, उचित कार्रवाई भी होना चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो। आकस्मिक हुई दुर्घटना से मोहभट्ठा के लोगों में डर और भय का माहौल फैला हुआ है, जिसके घर पर बिजली का टूटा हुआ खंभा गिरा था,वह लोग भी काफी डरे हुए हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…