• February 27, 2026

श्यामाचरण शुक्ल जयंती एवं चंद्रशेखर आज़ाद पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्यामाचरण शुक्ल जयंती एवं चंद्रशेखर आज़ाद पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती तथा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ के विकास, किसानों के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शुक्ल जी की राजनीतिक दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना आज की राजनीति के लिए मार्गदर्शक है।
धीरज बाकलीवाल ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम युवाओं के लिए आदर्श है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।
कांग्रेस पार्टी हमेशा से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलती रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़े रहने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे श्यामाचरण शुक्ल जी एवं चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों पर चलकर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,अशोक मेहरा,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,सुशील भारद्वाज, गौरव उमरे, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार,देवीश्री साहू, वेंकट सांई शास्त्री राव,आलोक पांडे, राजकुमार वर्मा, शिशिर कसार, सुमित घोष,रवि कोसरिया, त्रिशरण डोंगरे उपस्थित थे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…