• February 27, 2026

भाजपाई चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब, अरविंद केजरीवाल की तरह ही भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेसी भी साबित होंगे निरपराध- जंघेल

भाजपाई चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब, अरविंद केजरीवाल की तरह ही भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेसी भी साबित होंगे निरपराध- जंघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नई दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के आरोप से वहां के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई अधिकारियों व अन्य लोगों को अदालत ने निर्दोष पाया है और बरी कर दिया है। इस पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि कोर्ट के इस फैसले से भाजपाई चाल, चरित्र और उसका षड़यंत्रकारी चेहरा बेनकाब हो गया है। अरविंद केजरीवाल भाजपा के सामने झुके नही थे तो उन्हें और उनके साथियों को केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर फर्जी शराब घोटाले में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। किन्तु न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर मोदी सरकार के मुंह पर करारा तमाचा जड़ दिया है। इसी तरह जब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोदी सरकार के सामने नहीं झुके तो उन्हें तथा उनके बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा तथा कई अधिकारियों को फर्जी शराब घोटाले में ईडी के द्वारा फंसाया गया। कवासी लकमा और चैतन्य बघेल को जेल भेजा गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। इनके खिलाफ लगातार छापा मार कार्यवाही की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भूपेश बघेल और अन्य सभी कांग्रेसी इस झूठे और फर्जी मामले से बेदाग बरी होंगे क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…