• February 27, 2026

दुर्ग नगर निगम में 6 कर्मचारियों को पदोन्नति, महापौर अलका बाघमार ने सौंपे आदेश, कहा -कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान 

दुर्ग नगर निगम में 6 कर्मचारियों को पदोन्नति, महापौर अलका बाघमार ने सौंपे आदेश, कहा -कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग में आज महापौर अलका बाघमार द्वारा सामान्य प्रशासन प्रभारी मनीष साहू, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, शेखर चंद्रकार, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, खालिक रिजवी तथा उपायुक्त मोहेंद्र साहू की उपस्थिति में निगम के 6 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किए गए।

-:विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निर्णय

-:आयुक्त सुमित अग्रवाल की अधिकारिता के अधीन आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर यह पदोन्नति प्रदान की गई। सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक के पद पर ईश्वर वर्मा और थान सिंह यादव,राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक के पद पर निशांत यादव को पदोन्नत किया गया। वहीं महेंद्र कुमार धर्मकार को भृत्य पद से सहायक ग्रेड-3, भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर रमेश कुमार तथा गणेशराम सिन्हा को पदोन्नति प्रदान की गई।

-:कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान :महापौर

-:इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम के कर्मचारी ही शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही नगर निगम की योजनाएं धरातल पर सफल हो पाती हैं। पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि और जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने का अवसर है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।

-:शासन के निर्देशों के अधीन रहेगा आदेश, 15 दिवस में कार्यभार अनिवार्य
उक्त पदोन्नति छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा), मंत्रालय, नदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी परिपत्रों तथा संबंधित याचिका/अपील प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णयों के अधीन होगी। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…