• March 1, 2026

नई जिला कार्यकारिणी का राजीव भवन में स्वागत, संगठन मजबूती का संकल्प

नई जिला कार्यकारिणी का राजीव भवन में स्वागत, संगठन मजबूती का संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा नवघोषित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस का गमछा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू, श्री दीपक दुबे, पूर्व महापौर श्री आर.एन. वर्मा, श्री शंकर लाल ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष श्री संजय कोहले, पूर्व सभापति श्री राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अल्ताफ अहमद एवं प्रदेश सचिव श्री अयूब खान की उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एजेंडे पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई।
बैठक के प्रमुख एजेंडे
जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार।
नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत।
ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा।
संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना।
जिले के समस्त प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा एवं पुनर्गठन।
जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन एवं संघर्ष की रूपरेखा।
घोषित जिला कार्यकारिणी
(शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग)
कोषाध्यक्ष राजू भाटिया
उपाध्यक्ष दीपक साहू,अजय शर्मा, अब्दुल गनी, कौशल किशोर सिंह, राजकुमार पाली, राजकुमार नारायणी
महामंत्री रायसिंह ढिल्लो, प्रकाश जोशी, विजय चंद्राकर, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, निकिता मिलिंद, राहुल शर्मा, जमुना साहू, संजय बत्रा, गौरव उमरे, मुकेश साहू, अजय मिश्रा
सचिव राकेश यादव, मनदीप सिंह भाटिया, मुकेश राठी, जगमोहन ढीमर, भूपेंद्र सेन, खुर्शीद अहमद , वेंकट राव शास्त्री, धनंजय साहू, दीपक जैन, आदिनारायण यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष पाल
कार्यकारिणी सदस्य, देव सिन्हा, गिरधर शर्मा, माहेश्वरी ठाकुर,हमीद खोखर, संजय गर्ग,जालम बाई, लता जघेल ,उमेश पटेल, भोजराज यादव, शकुन धीमर
प्रवक्ता नासिर खोखर,सुशील भारद्वाज
,ओमप्रकाश जोशी, नागेंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी बृजेंद्र भारद्वाज,सुमित घोष
इस अवसर पर *जिला अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल* ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी अनुभव और युवा ऊर्जा का संगम है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि उसे बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर आधारित है। प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के समय में कुछ लोग सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सएप समूहों में अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचता है। ऐसे सभी साथियों से आग्रह है कि यदि किसी प्रकार की असहमति या सुझाव हो तो उसे पार्टी के अधिकृत मंच पर रखें। सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। संगठन अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा* ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। एकजुट होकर ही हम जनता के बीच मजबूत विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठनात्मक एकता, समन्वय एवं अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
*प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू* का वक्तव्य
प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब जनता से उसका सीधा संवाद कायम रहेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा राजीव भवन में “जन सुझाव पेटी” रखी जाए, जिसमें शहर की जनता अपनी समस्याओं एवं सुझावों को पत्र के माध्यम से दर्ज कर सके।
उन्होंने कहा कि इस पहल से आम नागरिकों को सीधे कांग्रेस संगठन तक अपनी बात पहुँचाने का अवसर मिलेगा और पार्टी जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल कर सकेगी। यह कदम कांग्रेस की जनसंवेदनशीलता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करेगा।
बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के साथ छाया महापौर प्रेमलता साहू, ब्लाक अध्यक्ष आनंद ताम्रकार, देव श्री साहू, शिवाकांत तिवारी, राकेश सिंहा, अशोक मेहरा, गणेश सोनी, संजय धनकर,अंश चतुर्वेदी, छोटू साहू रत्ना नारम देव, साबिर खान, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Related News

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात – भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने बताया छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में अंतर…
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा, महिलाओं को संगठन में जोड़कर संगठन और अधिक मजबूत बनाना है – सुरेंद्र कौशिक

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा, महिलाओं को संगठन में जोड़कर संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…
मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा भिलाई में देवांगन समाज मरोदा मंडल द्वारा आयोजित…