• March 1, 2026

सीएचसी साजा में 8 हितग्राहियों का हुआ सफल पुरुष नसबंदी आपरेशन

सीएचसी साजा में 8 हितग्राहियों का हुआ सफल पुरुष नसबंदी आपरेशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में परिवार नियोजन कार्यक्रम तहत 28 फरवरी 2026 को 8 हितग्राहियों का पुरुष नसबंदी आपरेशन किया गया यह ऑपरेशन कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर मार्गदर्शन में एवं बीएमओ साजा डॉ अश्वनी वर्मा के नेतृत्व पर सर्जन डॉ सतीश चन्द्रवंशी द्वारा किया गया जो कि पूर्णतः सफल रहा ।
“छोटा परिवार खुशहाल परिवार” के संदेश को जिला बेमेतरा के लोग साकार कर रहे है। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि है। जिला बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश में पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेमेतरा जिला में पुरूष नसबंदी आपरेशन आयोजित किया गया है। गांव गांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा
“मोर मितान मोर संगवारी” सम्मेलन के माध्यम से पुरूष नसबंदी आपरेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। पुरूष नसबंदी आपरेशन को “स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा” की थीम पर चलाया जाता रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के द्वारा बताया गया कि पुरूष नसबंदी में मात्र 10 मिनट का समय लगता है एवं नसबंदी के तुरंत बाद घर जा सकते है। पुरूष नसबंदी के पश्चात् सामान्य कार्य प्रारंभ कर सकते है। जिला बेमेतरा में पुरुष नसबंदी आपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही को लेकर आने एवं जागरूकता के उद्देश्य से मोर मितान मोर संगवारी चौपाल के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा लक्ष्य दंपत्ति की ग्रामवार सूची तैयार कर आयोजन किया जाता रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…