• March 3, 2026

दिल्ली प्रवास के दौरान अरुण वोरा ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान अरुण वोरा ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

नई दिल्ली।दुर्ग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण वोरा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट औपचारिक रूप से सौजन्य मुलाकात रही.मुलाकात के दौरान अरुण वोरा ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विशाल अनुभव, संतुलित नेतृत्व एवं संगठन के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव प्रेरणास्पद रहा है। उनसे मिलकर प्रत्येक बार नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प प्राप्त होता है।

प्रवास के दौरान अरुण वोरा ने कोटला मार्ग स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं से भी सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया. ज्ञातव्य है कि अरुण वोरा के पिताश्री एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा की इस भव्य भवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। भूमि पूजन से लेकर लोकार्पण तक उन्होंने अद्वितीय योगदान दिया था। इंदिरा भवन में आज भी उनसे जुड़ी ऐतिहासिक तस्वीरें सुसज्जित हैं, जो उनके संगठनात्मक समर्पण और दूरदर्शिता की साक्षी हैं। वे कांग्रेस पार्टी के सबसे मजबूत स्तंभों में गिने जाते थे।
इसके अतिरिक्त, प्रवास के दौरान अरुण वोरा ने एनएसयूआई के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही संगठन की भावी शक्ति है और एनएसयूआई के माध्यम से संगठन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…