• March 3, 2026

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आशीर्वाद लिया

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आशीर्वाद लिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटी की नई कार्यकारिणी ने सोमवार, 2 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। भिलाई विधानसभा के विधायक श्री देवेंद्र यादव के बाहरी प्रवास पर होने के कारण कार्यकारिणी उनसे नहीं मिल पाई।

सर्वप्रथम कार्यकारिणी पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर पहुंची। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने पुष्पगुच्छ से श्री बघेल का स्वागत किया और एक-एक कर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नई कार्यकारिणी पूरे जोश से कार्य कर सके और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर सके इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने श्री बघेल से आशीर्वाद लिया। श्री बघेल ने नई कार्यकारिणी की यंग टीम को देखकर खुशी जताई तथा अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरे जोश, होश और हिम्मत के साथ एक परिवार की तरह मिलजुल कर कार्य करेगी।

यहां से कार्यकारिणी पूर्व गृह मंत्री श्री साहू के मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित निवास पहुंची। श्री साहू ने प्रसन्नता जताई तथा स्वयं आगे बढ़कर एक-एक का परिचय लिया। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ से किया और सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि यह टीम बहुत ऊर्जावान है और पार्टी के प्रचार प्रसार में रात दिन एक कर देगी। श्री साहू ने नई टीम को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी साथी संकल्प लें कि हमें पार्टी को जमीनी मजबूत करना है। जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या दिखे तो पार्टी के पदाधिकारी उसे मुखर रूप से उठाएं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम कार्य करेंगे तो पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।

इससे पूर्व कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष श्री चंद्राकर के निवास पर हुई। जहां पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और विधायक श्री देवेंद्र यादव से मिलकर आगे की रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया गया।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…