• March 6, 2026

चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग का होली मिलन, मंत्री गजेंद्र यादव को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग का होली मिलन, मंत्री गजेंद्र यादव को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग का होली मिलन, मंत्री गजेंद्र यादव को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग के अध्यक्ष अनूप गटागट जी के नेतृत्व में होली मिलन के पावन अवसर पर चैंबर के पदाधिकारीगणों ने प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव जी से उनके निवास सेवा सदन में सौजन्य भेंट कर अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष अनूप गटागट ने कहा कि मंत्री गजेंद्र यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, जो छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

होली के इस स्नेहपूर्ण मिलन में सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुए एक-दूसरे को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर किशोर जैन जी, कुलदीप सिंह जी, जवाहर जैन जी, सतीश समर्थ जी, नीतू श्रीवास्तव जी, आराधना पांडे जी, दीना सोनी जी, संजू शर्मा जी एवं श्वेता सिंह जी उपस्थित रहे।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…