• March 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन, महिला मड़ई 8 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन, महिला मड़ई 8 मार्च को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 08 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से टाऊन हॉल, बेमेतरा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों, महिला संगठनों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं महिला मड़ई का भी आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की गई है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जवाहर नगर में सड़क एवं गार्डन के समीप हुए पेवर कार्य का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

जवाहर नगर में सड़क एवं गार्डन के समीप हुए पेवर कार्य का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर में सड़क…
UPI पर शुल्क जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ : अरुण वोरा

UPI पर शुल्क जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। UPI के जरिए होने वाले चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर शुल्क लगाए जाने…
सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 377 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में स्कूली…