• March 7, 2026

दुर्ग अफीम खेती पर अरुण वोरा सख्त: सरकार बताए प्रदेश को किस दिशा में ले जा रही है

दुर्ग अफीम खेती पर अरुण वोरा सख्त: सरकार बताए प्रदेश को किस दिशा में ले जा रही है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के किनारे कई एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

दुर्ग जिले में मक्का की आड़ में कई एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा से जुड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा—
“दुर्ग में प्रशासन की नाक के नीचे इतने बड़े स्तर पर अवैध अफीम की खेती होना बेहद चिंताजनक है। आखिर इतने महीनों तक यह खेती कैसे चलती रही और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी? यह सवाल सीधे तौर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठता है।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में नशे से जुड़े मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
“जबसे भाजपा सरकार 2023 में सत्ता में आई है, तब से प्रदेश को धीरे-धीरे नशे की ओर धकेला जा रहा है। अलग-अलग प्रकार के नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसका सीधा असर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के रूप में सामने आ रहा है।

वोरा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। एक शांत और प्रगतिशील राज्य के रूप में पहचान बनाने वाले प्रदेश में यदि नशे के कारोबार और अवैध खेती के मामले सामने आएंगे, तो यह प्रदेश के भविष्य और सामाजिक संरचना के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

वोरा ने कहा कि इसकी गहराई से जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाना चाहिए,पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर अवैध नशे के कारोबार और खेती की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…