• March 7, 2026

महापौर की अनोखी पहल से सुबह 7 बजे से महिला दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत, शहर की महिलाओं का होगा सम्मान

महापौर की अनोखी पहल से सुबह 7 बजे से महिला दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत, शहर की महिलाओं का होगा सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 मार्च को शाम 4:00 बजे राजेन्द्र पार्क के समीप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार द्वारा,ट्रैफिक महिला पुलिस, पुलिस कमांडो, महिला पुलिसकर्मियों और आम महिला वाहन चालकों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार सुबह 7 बजे महिला दिवस पर नाना-नानी दादा-दादी पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं को मिलेगा योगा मेट इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर महिलाओं का करेंगी सम्मान के अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान,

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 500 से अधिक हेलमेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही महिला कमांडो को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता के लिए 500 से अधिक लाठी, टॉर्च, टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

इसी उद्देश्य से नगर निगम द्वारा यह पहल की जा रही है, जिससे महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कई बार हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

महापौर ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों और महिला कमांडो के कार्यों का सम्मान भी किया जाएगा, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें लाठी, टॉर्च और टोपी जैसी आवश्यक सामग्री देकर उनके मनोबल को भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी। सड़क सुरक्षा महिला दिवस पर हेलमेट का वितरण सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है।
नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक संगठन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश पूरे शहर में प्रसारित किया जाएगा।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा 500 से अधिक हेलमेट और सुरक्षा सामग्री का वितरण

महिला दिवस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं महापौर अलका बाघमार द्वारा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा…
महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय…
महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण

महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…