• March 8, 2026

सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय आज दुर्ग में, शाम 4 बजे थनौद में आयोजित राम कथा में होंगी शामिल, समर्थकों से करेंगी मुलाकात

सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय आज दुर्ग में, शाम 4 बजे थनौद में आयोजित राम कथा में होंगी शामिल, समर्थकों से करेंगी मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम थनौद में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय राम कथा में शामिल होंगी। इस दौरान वे मीडिया से चर्चा भी करेंगी। महिला दिवस पर उनके आगमन पर आयोजन समिति उन्हें सम्मानित भी करेगी। उनके आगमन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण है। इधर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आयोजकों ने बताया कि उनके आगमन की जानकारी पहुंच चुकी है।

थनौद में भक्ति और श्रद्धा के वातावरण के बीच भव्य तीन दिवसीय संकीर्तन कथा का आयोजन किया जा रहा है। का शुभारंभ हुआ। शिवालय परिसर, शीतला मंदिर के पास स्थित मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है, जहाँ प्रथम दिवस से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्याख्याकार एवं कथावाचक पूज्य कामता प्रसाद शरण द्वारा रामकथा, श्याम कथा एवं शिव कथा का भावपूर्ण एवं ओजस्वी संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु संकीर्तन एवं कथा का आनंद ले रहे हैं।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…