• March 8, 2026

राजस्व निरीक्षक कार्यालय कोहका में संदिग्धों का जमावड़ा, भूमाफिया दूधनाथ चौधरी अफसर की तरह कुर्सी पर बैठ रहा, मुख्यमंत्री और कलेक्टर से शिकायत

राजस्व निरीक्षक कार्यालय कोहका में संदिग्धों का जमावड़ा, भूमाफिया दूधनाथ चौधरी अफसर की तरह कुर्सी पर बैठ रहा, मुख्यमंत्री और कलेक्टर से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। कोहका का राजस्व निरीक्षक कार्यालय इन दिनों भूमाफियाओं का अड्डा बना हुआ है। बिना पद स्थापना के कुछ लोग यहां सरकारी कर्मचारियों की तरह ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारी बनकर सरकारी कुर्सी में बैठ रहे हैं। नामांतरण, बटांकन और सीमांकन के लिए पहुंचने वाले लोगों से डील कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक वर्ग विशेष के ही काम को ही करने में रूचि दिखाई जा रही है। बाकी को लौटा दिया जा रहा है। ऐसे ही दूधनाथ चौधरी द्वारा यहां आने वाले लोगों से डील की जा रही है। जबकि वह सरकारी कर्मचारी नहीं है, लेकिन सरकारी कर्मचारी की तरह ही काम कर रहा है। इस व्यक्ति को दफ्तर में देखा जा सकता है। दूधनाथ चौधरी की करोड़ों ने करोड़ों की अवैध संपत्ति बना रखी है। जुनवानी रोड कोहका में उसका मकान है। पास ही बड़ी सी जगह पर वर्ग विशेष के लोगों को जगह किराए पर दे रखी है। हाउसिंग बोर्ड में भी प्लॉट है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। अब मामले को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। स्थानीय विधायक रिकेश सेन को भी इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि पूरा कोहका क्षेत्र इन दिनों अवैध प्लाटिंग का अड्डा बना हुआ है। बिना डायवर्सन और बिल्डिंग परमिशन के मकान बन रहे हैं। राजस्व महकमे ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…