• March 9, 2026

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पटेल चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पटेल चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में पटेल चौक, दुर्ग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ बताया।
कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर और अधिक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन कठिन हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज जनता को मुंह दिखाने के लायक नहीं रह गई है। चुनाव के समय किए गए वादों से भाजपा पूरी तरह मुकर गई है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
दुर्ग शहर अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹115 की बढ़ोतरी से आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे होटल, ढाबा संचालक और व्यापारियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
भिलाई नगर अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार बढ़ाई गई गैस सिलेंडर की कीमतों को वापस नहीं लेती, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान आर एन वर्मा, निर्मल कोसरे, महेंद्र वर्मा, विशाल देशमुख, योगिता चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, शिवकुमार वर्मा, दर्शन सिंह, जागेत्री साहू, उषा सोनवानी, श्रीकांत वर्मा, देवेंद्र देशमुख, जामवंत गजपाल, रूपेंद्र साहू, प्रमोद राजपूत, राजेंश्वर सोनकर, संजय कोहले,मनहरण यादव, राम सुर्यवंशी, राकेश हिरवानी, टनेन्द्र ठाकरे, पालेश्वर ठाकुर, नासिर खोखर, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, मुकेश साहू, लोचन यादव, सुरेंद्र गायकवाड़, आनंद ताम्रकर, प्रेमलता साहू, निकिता मिलिंद, मोहित वालदे, अभिषेक जांगड़े, जय प्रकाश साहू, सुमित नारंग, अभिनव बघेल, महेंद्र निषाद, विनोद सेन, मनीष बघेल, सुनीत घोष, राहुल शर्मा, भीमसेन, ओमप्रकाश जोशी, अनूप वर्मा, निकिता मिलिंद, माहेश्वरी ठाकुर, दुष्यंत देवांगन, अविनाश यादव, प्रीतम देशमुख, वरुण केवलतानी, विजेंद्र भारद्वाज, अबरार पूवर अली असगर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Related News

निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार

निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र में लंबे समय…
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर । जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, दुर्ग में महिलाओं…