• March 11, 2026

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन को मिली  प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी पद की जिम्मेदारी

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन को मिली  प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी पद की जिम्मेदारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग पार्टी के प्रति निरंतर समर्पित रहकर संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वाले भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता दिनेश देवांगन (पूर्व सभापति, नगर निगम दुर्ग) को भारतीय जनता पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार दिनेश देवांगन को प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।प्रदेश स्तर पर इस प्रकोष्ठ के संयोजक संजु नारायण ठाकुर हैं। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिनेश देवांगन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वही दुर्ग जिला संयोजक पद पर दिनेश मिश्रा व जिला सह संयोजक दीपक सिन्हा,भागवत बुंदेल की नियुक्ति की गई है।
उल्लेखनीय है कि दिनेश देवांगन उन चिर परिचित कार्यकर्ताओ में से है जो अल्पायु में झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र से निकलकर भाजपा में एक निष्ठावान सिपाही के रूप में पार्टी को मजबूत करने निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है और संगठन में एक जमीनी कार्यकर्ता व प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए बूथ शक्ति केंद्र अध्यक्ष से लेकर शहर भाजयुमो अध्यक्ष जिला भाजयुमो अध्यक्ष,भाजपा शहर महामंत्री,जिला मंत्री जिला प्रवक्ता सहित अनेक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है,तो वही एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी लगातार स्वयं तीन बार पार्षद निर्वाचित होकर तात्कालीन महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय के कार्यकाल में दुर्ग नगर निगम के सभापति जैसे बड़े दायित्वों का सादगी पूर्ण निर्वहन करते हुए कार्यकर्ता ही नही अपितु आम लोगो के बीच भी अपनी एक अलग छबि बनाई हुई है यही नहीं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की एमआईसी टीम में निगम के लोक कर्म व निर्माण कार्य प्रभारी के रूप में वे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए प्रारंभ किए सबसे महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत झुग्गियों के स्थान पर पक्के मकान बनवाने,स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय निर्माण जैसे योजनाओं को जमीन तक उतारने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिससे शहर के अनेक क्षेत्र झुग्गियों से मुक्त होकर पीएम आवास के पक्के मकान में परिवर्तित हुए है और उनके इसी समर्पण व संघर्ष को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन ने उनके संगठनात्मक अनुभव तथा गरीब जरूरतमंदों की सेवा को देखते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक व
दुर्ग संभाग प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।इस नियुक्ति का सभी वर्ग के लोगो में उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने इसका स्वागत कर प्रदेश संगठन व वरिष्ठों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया है।


Related News

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान…
ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो, होटलों, ढाबों, लॉज, घुमंतु, डेरा एवं मुसाफिर लोगो की गई चेकिंग 

ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…