• March 11, 2026

महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट भेंट कर दी शुभकामनाएं

महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट भेंट कर दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एक अनोखी पहल करते हुए तीन अलग-अलग शादियों में पहुंचकर नव-विवाहित वर-वधु को शुभकामनाएं दीं और उन्हें हेलमेट भेंट किया। इस अवसर पर एमआईसी शशि साहू,सरिता चंद्रकार, सुरूचि उमरे सहित अन्य मौजूद रही।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नव-दंपतियों को उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

उन्होंने नव-दंपतियों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। महापौर की इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाला सराहनीय कदम बताया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शादियों में केवल फूल-गुलदस्ते देने की परंपरा के बजाय नवदंपतियों को हेलमेट भेंट करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट एक जीवन कवच” है, जो सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

महापौर ने कहा कि यदि शादी जैसे शुभ अवसरों पर हेलमेट भेंट करने की परंपरा शुरू हो जाए तो इससे समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोगों को सुरक्षित जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से इस सराहनीय पहल को अपनाने की अपील की।


Related News

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान…
ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो, होटलों, ढाबों, लॉज, घुमंतु, डेरा एवं मुसाफिर लोगो की गई चेकिंग 

ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…