• March 11, 2026

राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से महापौर अलका बाघमार की सौजन्य मुलाकात, सरस्वती माता की प्रतिमा भेंट कर दी बधाई

राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से महापौर अलका बाघमार की सौजन्य मुलाकात, सरस्वती माता की प्रतिमा भेंट कर दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनने पर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा से दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने एमआईसी साथियों के साथ उनके निवास स्थान पहुँचकर सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरस्वती माता की मूर्ति भेट की,

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं।राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

नव निर्वचित राज्य सभा संसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के अनुभव, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की तथा कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान एमआईसी के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उन्हें बधाई।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…