• March 11, 2026

केंद्र सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम है रसोई गैस की किल्लत- देवकुमार जंघेल

केंद्र सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम है रसोई गैस की किल्लत- देवकुमार जंघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत को मोदी सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम बताते हुए कहा है कि एक ओर तो सरकार पर्याप्त रसोई गैस होने का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी ओर घरेलू रसोई गैस के दाम में 60 रुपये तथा कमर्शियल रसोई गैस के मूल्य में 115 रुपये की वृद्धि कर पहले से ही महंगाई की मार से अधमरी आम जनता के लिए दूबर पर दो आषाढ़ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। उपर से कोढ़ में खाज यह कि बढ़े हुए दाम पर भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। शासन प्रशासन के संरक्षण में गैस एजेंसी वाले अमेरिका-ईरान जंग का हवाला देकर रसोई गैस का कृत्रिम संकट खड़ा कर रसोई गैस की खुले आम कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उज्जवला योजना की घोषणा की थी और विभिन्न त्यौहारों पर मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराने के सब्ज बाग दिखाए थे और आज पैसे देने पर भी गैस नहीं मिल रही है। नतीजतन फिर से महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी और कंडा जलाकर खाना बनाने पर बाध्य हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में तो “हर हर चूल्हा, घर घर चूल्हा” का नारा गूंजने लगा है। कांग्रेस जन मोदी सरकार की इस आपराधिक लापरवाही के खिलाफ संसद से सड़क तक की लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक लोगों को राहत नहीं मिल जाती।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…