• March 12, 2026

नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज बेमेतरा में जल जीवन मिशन के तहत चयनित ग्रामों के युवाओं को नलजल मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत बहु-कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है | यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर जल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

*जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण*
आज 11 मार्च 2026 को जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित ग्रामों के पात्र युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को जल आपूर्ति प्रणाली के संचालन, रखरखाव तथा उससे जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

*युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा*
कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने जल उत्सव पखवाड़ा के आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना
जिला परियोजना लाइवलिहुड कॉलेज बेमेतरा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उन्हें कौशल आधारित रोजगार के लिए आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग द्वारा तहसील के सामने…
अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री…
सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय…