• March 12, 2026

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई घोषणाओं एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात रखते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण नीति, नए मानव संसाधन नीति, नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव का अंक सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
एनएचएम संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के जिला बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग द्वारा तहसील के सामने…
अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री…
सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय…