• March 12, 2026

एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर भड़की युवा कांग्रेस, कलेक्टर और सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर भड़की युवा कांग्रेस, कलेक्टर और सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

​बेमेतरा – जिले में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के होटलों, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही एक्सपायरी (समय सीमा पार) खाद्य सामग्री की शिकायतों के बाद, युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में इस बात का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है कि जिले के कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुराने और एक्सपायरी उत्पादों को बिना किसी जांच के बेचा जा रहा है, जिससे विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

​सघन जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

​जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि​ खाद्य सुरक्षा विभाग के माध्यम से जिले के सभी होटलों और दुकानों का सघन निरीक्षण किया जाए।​ एक्सपायरी सामग्री मिलने पर उसे तुरंत जब्त कर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।​ आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित की जाए।​ प्रशासन की ढिलाई के कारण दुकानदार बेखौफ होकर खराब सामान बेच रहे हैं। ​युवा कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह मुद्दा सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से जुड़ा है। यदि प्रशासन ने इस पर शीघ्र कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी के साथ मुख्य रूप से विवेक ठाकुर, शुभम गंधर्व, अतुल साहू, दीपक दिनकर, ऋत्विक तिवारी, राजू साहू, प्रिंस डेहरे, राहुल जोशी, गौरव छाबड़ा, आशीष तिवारी, मोनल सिंह, रासबिहारी कुर्रे, देवेंद्र सिंह, ओम साहू, शुभम सोनी, चंद्रप्रकाश तिवारी, देवेन्द्र साहू, सूरज कोसले व बड़ी संख्या में जिला युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…