• March 12, 2026

भाजपा कार्यालय का घेराव, सरकार के खिलाफ उग्र विरोध, बैरिकेड पर चढ़े अरुण वोरा

भाजपा कार्यालय का घेराव, सरकार के खिलाफ उग्र विरोध, बैरिकेड पर चढ़े अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग :
प्रदेश में सामने आए अवैध अफीम खेती के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आज 12 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया।
पहले दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की अवैध खेती पाई गई, उसके बाद त्रिपुरी (बलरामपुर) में 5 एकड़ में और अब खजुरी पंचायत (बलरामपुर) में 1.5 एकड़ में भी अवैध अफीम की खेती पाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा के एक नेता को मुख्य आरोपी बताया गया है तथा अन्य आरोपियों की भी जांच चल रही है। इन घटनाओं को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों का घेराव कर प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर किया और जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की।
दुर्ग में भी दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज बकलीवाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे। इस दौरान दुर्ग शहर एवं दुर्ग ग्रामीण से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस पर अरुण वोरा ने कहा कि-

“लगातार तीन-तीन जगहों पर अफीम की खेती का पकड़ा जाना कोई संयोग नहीं हो सकता। यह संकेत है कि प्रदेश में नशे का नशे का संगठित नेटवर्क पनप रहा है।भाजपा राज में “धान का कटोरा” कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अब “अफीम का कटोरा” बनने की ओर धकेला जा रहा है।इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती बिना सत्ता के संरक्षण के संभव ही नहीं है।भाजपा के शासन में *अपराधी बेखौफ हैं* और *प्रशासन मूकदर्शक* बना हुआ है।प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने की साजिश को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि इतने बड़े स्तर पर खेती कब से चल रही थी और प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी।


Related News

थानावार लंबित चोरी व नकबजनी प्रकरणों का समीक्षा कर शीघ्र निकाल के दिए निर्देश

थानावार लंबित चोरी व नकबजनी प्रकरणों का समीक्षा कर शीघ्र निकाल के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में…
17 लाख 88 हजार से अधिक के मादक पदार्थो, गांजा, टेबलेट, इंजेक्शन  को किया गया विधिवत नष्ट

17 लाख 88 हजार से अधिक के मादक पदार्थो, गांजा, टेबलेट, इंजेक्शन …

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य…
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार शाम की पाली का पेयजल सप्लाई हुआ प्रभावित

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट स्थित ब्लीचिंग पावडर स्टोर में शनिवार…