• March 12, 2026

सम्पूर्ण कार्रवाई के बाद अफीम की खेती देखने क्यों गए भूपेश बघेल – सुरेंद्र कौशिक

सम्पूर्ण कार्रवाई के बाद अफीम की खेती देखने क्यों गए भूपेश बघेल – सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कांग्रेस पार्टी दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय घेराव को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पुरी तरह से विफल बताया है श्री कौशिक ने कहा की जैसे ही यह घटना सामने आई है प्रदेश सरकार ने पुरी तरह से सजगता दिखाते हुए कड़ी कार्यवाही की है
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार ने इस मामले में संपूर्ण कार्रवाई कर दी थी, उसके दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस नेताओं के साथ अफीम के खेत में क्यों गए?
वीडियो में अफीम के फूल की चोरी और बेचने की जो बातें सामने आ रही है। अब कांग्रेस को पहले इसका जवाब देना चाहिए? इस पूरे मामले में कांग्रेस केवल अपनी राजनीति चमकाने का कथित प्रयास कर रही है,जबकि राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार ने मामला सामने आते ही एक घंटे के भीतर सम्पूर्ण कारवाई की , जो राज्य सरकार की सजगता और गंभीरता को दर्शाता है, दूसरी ओर प्रदेश भाजपा संगठन ने भी पूर्व भाजपा नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया और संदेश दिया कि भाजपा की सदयस्ता लेकर ऐसे कृत्य करने वाले भी नही बक्शे जाएंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मक्का और गेंहू के उपज के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। उन्होंने बताया यह कृत्य पिछले 5 सालों से चल रहा था, मतलब साफ है कि भूपेश बघेल की सरकार के समय से यह सब शुरू हुआ था। उन्होंने दोहराया कि यह सर्व विदित है कि कांग्रेस के संरक्षण में नशे का कारोबार फला-फूला। जाँच में यह स्पष्ट हो चुका है कि अफीम की यह खेती पिछले पाँच वर्षों से चल रही थी। इसका सीधा अर्थ है कि यह काला कारोबार कांग्रेस शासनकाल के दौरान शुरू हुआ और उनके संरक्षण में पनपा,मगर भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने सूचना मिलते ही एक घंटे के भीतर कलेक्टर, पुलिस और सभी एजेंसियों को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई की।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया कि जब सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहे थे, तो वह (श्री बघेल) अगले ही दिन कैमरा लेकर वहाँ क्यों पहुँच गए? बघेल के साथ जो लोग वहाँ पहुंचे, वे वीडियो में अफीम चुराकर बेचने की बात करते सुने जा रहे हैं। यह वीडियो खुद कांग्रेस की वेबसाइट पर डाला गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कांग्रेस के लोगों की संलिप्तता का संदेह जाहिर किया और कहा कि विपक्ष तब शोर मचाता है, जब कार्रवाई न हो रही हो। यहाँ तो राज्य सरकार ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का वहाँ जमावड़ा सिर्फ ‘राजनीति चमकाने’ की कोशिश है या अपने करीबियों को बचाने का प्रयास?

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे यह भी सवाल उठाया कि क्या श्री बघेल वहाँ इसलिए पहुँचे थे ताकि जाँच की दिशा मोड़ी जा सके या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सके? उन्होंने विश्वास जताया कि इस मामले की गहन जाँच और मिलने वाले तथ्य से आगे सत्यता का खुलासा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार किसी भी स्तर पर छत्तीसगढ़ को अशांत करने वाले और नशा के किसी भी सौदागर को नही बख्शने वाली है, ऐसे लोगो पर कड़ी कार्रवाई होगी और आपने देखा कि आरोपी के भाई के अवैध कब्जे पर भी बुलडोजर कार्रवाई हो चुकी है

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सवाल उठाया कि किसी भाजपा नेता को ऐसे कृत्य करने की कोई छूट नही है। पार्टी ने आरोप लगते ही उक्त भाजपा नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन कॉंग्रेस ने कभी ऐसी हिम्मत नही दिखाई। उन्होंने कंहा कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा जेल में रहकर आ गए, विधायक देवेंद्र यादव, बालेश्वर , पर कांग्रेस पार्टी ने क्या कारवाई की। इतना ही नही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर आरोप लगे क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दर्जनों नेताओ से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए, कांग्रेस पार्टी ने क्या कार्रवाई की। प्रदेश की जनता सब समझ गई है, की कांग्रेस ही अपराधो की जननी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को अपना गिरेबान झांकना चाहिए।


Related News

दुर्ग अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं पूर्व पार्षद सहित सैकड़ो नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश लिया

दुर्ग अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्गा राजीव भवन बोरीवली कार्यक्रम में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष दुर्ग…
मजदूरो के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकार– भूपेश बघेल

मजदूरो के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही भाजपा की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व…
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से शुरू, जिलेभर के लाभार्थी होंगे लाभान्वित

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से शुरू, जिलेभर के लाभार्थी होंगे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा द्वारा हर वर्ष की तरह…