• March 15, 2026

पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रिसाली निगम वार्ड 25 के पार्षद श्री मनीष यादव ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी से उनके निज निवास पर सौजन्य मुलाक़ात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
श्री यादव ने सांसद जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “विजय भैया का सहज, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा-स्रोत है। आपके मार्गदर्शन में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र ने विकास के नए आयाम छुए हैं और संगठन को लगातार ऊर्जा मिली है।”

सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान पार्षद मनीष यादव ने वार्ड एवं नगर से जुड़े विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आगामी योजनाओं पर सांसद जी से संक्षिप्त चर्चा की। माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर समर्पित रहेंगे।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…