• March 15, 2026

मध्य ब्लॉक के कार्यकर्ता 17 को घेरेंगे विधानसभा, बैठक संपन्न

मध्य ब्लॉक के कार्यकर्ता 17 को घेरेंगे विधानसभा, बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवश्यक बैठक राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में एवं मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में रखी गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव रखा गया है उसमें अधिक से अधिक संख्या में मध्य ब्लॉक के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति देंगे एवं मंडल कांग्रेस कमेटी,बूथ कांग्रेस कमेटी, वार्ड कांग्रेस कमेटी का शीघ्र गठन किया जाए उस पर चर्चा की गई इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की 17 तारीख को दुर्ग शहर के प्रत्येक ब्लॉक से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने रायपुर जाएंगे और केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जनहित में किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री बाकलीवाल नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आप अपने पद का निर्वहन अच्छे ढंग से करिए आपकी सक्रियता पार्टी को मजबूत बनाएगी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी का गठन होने के बाद कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों को आम जनता तक कार्यकर्ता पहुंचाएंगे।
बैठक में अजय शर्मा,अलख नवरंग,राहुल शर्मा ने भी अपने विचार एवं सुझाव दिए।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्व पार्षद शकुन ढीमर,अशोक मेहरा,राजकुमार वर्मा,गणेश सोनी,मीना पाल,बिंदु राजपूत,रवि कोसरिया,अंकुर बोरकर,मोतीलाल वर्मा,सुमित घोष,मनोज सिन्हा,डोमार सिंह राजपूत,पिंटू यादव,भूपेंद्र सेन,अलख नवरंग,चंद्रशेखर पारख,नरेंद्र पटेल,शत्रुघन चक्रधारी,मीना मानिकपुरी,ममता गुप्ता,नीता कश्यप,अब्दुल वहीद चौहान,नरेंद्र सोनकर,अली असगर, ईश्वर साहू,आर सेनापति,मोनू साहू उपस्थित थे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…