• March 15, 2026

समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत : ताम्रध्वज साहू

समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत : ताम्रध्वज साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भक्त माता कर्मा जी की जयंती में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रविवार को ग्राम नगपुरा, निकुम, कोनारी, कुथरेल, पोटिया, धनोरा, हनोदा एवं नगर पंचायत उतई में ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जयंती समारोह में शामिल होकर माँ कर्मा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया।
अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी समाज मिलकर काम करें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि समाज को एक दूसरे समाज से सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते पर अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है। आगे बताया की माँ कर्मा जयंती पापमोचनी एकादशी पर हर घर में घी का दीपक जरूर जलाएं, क्योंकि यह दिन पापों से मुक्ति और भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर प्राप्त होता है। समाज संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य किया जाए। समाज के रूढ़िवादी, आडम्बर और परम्परा को भी जड़ से समूल नष्ट करने की आवश्यकता है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों की सुरक्षा और सम्मान करना चाहिये। हमें संगठित होकर कार्य करना है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। साहू समाज को कैसे मजबूत करना है इस पर हमेशा विचार करना चाहिए। समाज में नया योजना बनाकर आज शिक्षा और नौकरी के साथ लोगो को एक अच्छा इंसान बनने की जरूरत भी है। आपस मे भाई चारा बना कर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है।
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष गण,तहसील अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष गण सहित समाजिक भाई बहन बड़ी संख्या में मौजूद थे।


Related News

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी की स्वर साम्राज्ञी तीजन बाई जी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी की स्वर साम्राज्ञी तीजन बाई जी का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकसंस्कृति की पहचान, पंडवानी की अनुपम साधिका तीजन बाई जी…
दुर्ग के विकास को लेकर रमन सिंह व राज्यपाल रमेन डेका से की अहम मुलाकात

दुर्ग के विकास को लेकर रमन सिंह व राज्यपाल रमेन डेका से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग/रायपुर। दुर्ग शहर के बहुआयामी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से…
1 मई मजदूर दिवस पर दुर्ग आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

1 मई मजदूर दिवस पर दुर्ग आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   1 मई मजदूर दिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी राजीव…