• March 16, 2026

ग्राम नेवनारा में सूरजमुखी की खेती से खुल रहे समृद्धि के नए रास्ते, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से 1 एकड़ से बढ़कर 37 एकड़ तक पहुंचा रकबा

ग्राम नेवनारा में सूरजमुखी की खेती से खुल रहे समृद्धि के नए रास्ते, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से 1 एकड़ से बढ़कर 37 एकड़ तक पहुंचा रकबा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले के ग्राम नेवनारा में इस वर्ष किसानों ने तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए सूरजमुखी की खेती को बड़े पैमाने पर अपनाया है। पिछले वर्ष जहां गांव में केवल 1 एकड़ क्षेत्र में सूरजमुखी की खेती की गई थी, वहीं इस वर्ष कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और किसानों की बढ़ती जागरूकता के चलते इसका रकबा बढ़कर 37 एकड़ तक पहुंच गया है। इससे गांव में बेहतर उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण, उन्नत किस्म के बीज, संतुलित उर्वरकों के उपयोग तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों ने खेतों का नियमित निरीक्षण कर किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को कतार पद्धति से बुवाई, उचित सिंचाई प्रबंधन, समय पर निराई-गुड़ाई तथा संतुलित पोषण प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कृषि उपायों की जानकारी दी गई, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई और खेतों में सूरजमुखी की फसल अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है।

ग्राम नेवनारा के किसानों का कहना है कि सूरजमुखी कम अवधि में तैयार होने वाली लाभकारी तिलहन फसल है। यह फसल कम समय में अच्छी आय देने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने में भी सहायक होती है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष सूरजमुखी की पैदावार बेहतर होने की संभावना है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इस वर्ष गांव के किसानों ने सामूहिक रूप से सूरजमुखी की खेती अपनाकर यह साबित किया है कि सही तकनीकी मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को निरंतर तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे खेती में नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी सलाह, प्रशिक्षण तथा विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब गांवों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

ग्राम नेवनारा में सूरजमुखी की बढ़ती खेती अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। यदि इसी तरह किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाते रहे और विभागीय मार्गदर्शन मिलता रहा, तो आने वाले समय में यह गांव तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में उभर सकता है। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी बल्कि देश को तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…