• March 16, 2026

भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर – अरुण वोरा

भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर – अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग

रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में आज दुर्ग के राजीव भवन में दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बकलीवाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कल होने वाले विधानसभा घेराव के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कल छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बनकर विधानसभा तक पहुंचेंगे और प्रदेश की मौजूदा सरकार से उन सवालों का जवाब मांगेंगे, जिनसे आज प्रदेश का हर वर्ग जूझ रहा है।

वोरा ने कहा कि 2023 से जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था लाचार हो चुकी है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि आज न किसान खुश है, न युवा संतुष्ट है, न शिक्षक, न स्वास्थ्यकर्मी और न ही व्यापारी वर्ग।
उन्होंने कहा कि “ढाक के तीन पात” की तरह भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावे हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर काम नगण्य हैं। अब प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार की असलियत को समझ चुका है।

वोरा ने प्रदेश में हाल ही में उजागर हुई अवैध अफीम की खेती के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।वोरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में हर साल किसानों द्वारा बोई जाने वाली फसलों का रिकॉर्ड प्रशासन के पास होता है, फिर आखिर कैसे और किसकी संरक्षण में इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती हो रही थी?यदि सरकार की नाक के नीचे ऐसे अवैध धंधे फल-फूल रहे हैं तो यह प्रदेश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इस पूरे गोरखधंधे के पीछे कौन लोग हैं प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है।

वोरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार मनरेगा जैसी अधिकार आधारित और गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई योजना को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, उससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि भाजपा सरकार की नीतियां श्रमिकों और ग्रामीण गरीबों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने श्रमिक भाइयों और ग्रामीण परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निरंतर संघर्ष कर रही है और कल का विधानसभा घेराव भी इसी संघर्ष की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दुर्ग जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।


Related News

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव भवन दुर्ग में ली बैठक

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में…
न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया

न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ में 71 लाख…
भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने स्वयं के खर्चे से बांटे कोटना व सकुरा,युवाओं का यह कार्य प्रेरणा दाई–दिनेश देवांगन

भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान गौ माताओं को चारा पानी व चिड़ियों…