• March 16, 2026

भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने स्वयं के खर्चे से बांटे कोटना व सकुरा,युवाओं का यह कार्य प्रेरणा दाई–दिनेश देवांगन

भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने स्वयं के खर्चे से बांटे कोटना व सकुरा,युवाओं का यह कार्य प्रेरणा दाई–दिनेश देवांगन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान गौ माताओं को चारा पानी व चिड़ियों को पानी देने जीव दया के भावना से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ टाइगर्स द्वारा आयोजित चहके चिड़िया एवं गौ माता जल कुंड अभियान के तहत समिति के सदस्य स्व. नितेश साहू जी कि स्मृति व अन्य सदस्य भाई गिरिराज जी के जन्मदिन पर युवाओं ने प्रेरक कार्य करते हुए गयानगर वार्ड में गौवंश के लिए कोटना व पक्षियों के पानी देने सकोरा वितरण कार्य किया जिसकी शुभारंभ प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक व पूर्व सभापति दिनेश देवांगन जी के मार्गदर्शन में किया गया यह समिति का 12वाँ वर्ष है अध्यापन व सेवा कार्यों में रत समिति के संयोजक राहुल कुमावत व अन्य युवाओं द्वारा निरंतर किए जाने वाले सेवा बेजुबान जीवो के लिए समर्पण की एक मिसाल है जिसकी शुरुआत गया नगर से हुई जिसमे शिव नगर शेष नाग मंदिर राजीव नगर क्षेत्र के अनेक सार्वजनिक स्थान पर इसका वितरण किया गया इस अवसर पर समिति के योग श्रीपति वैष्णव,लवदीप,केशव सोनी के अलावा वार्ड के प्रमिला सोनी,नीलेश जैन,शकुन यादव,हीरा चंद्राकर,अनिता गुप्ता सुशील मिश्रा,अजय वर्मा,माणिक चंद्राकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
मार्च माह में ही पड़ रही भीषण गर्मी ने गोवंश और पक्षियों को परेशान कर दिया है। इन्हें पानी की कमी से जूझते देख झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई की। शिव नगर क्षेत्र के सकोरा और कोटना बाटा इलाकों में पानी के स्रोत स्थापित कर गोवंश, कुत्तों, चिड़ियों समेत सभी जीवों को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन,कैलाश कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पानी की टंकियां,बाल्टियां और छायादार स्थल तैयार किए, जहां प्यासे जीव आसानी से पानी पी सकें। स्थानीय निवासियों के सहयोग से यह कार्य और प्रभावी बनाया गया। दिनेश देवांगन ने कहा की,”गर्मी के इस कहर में जीव-जंतुओं की अनदेखी नहीं की जा सकती चाहे वे इंसान हों या जानवर और युवा समूह द्वारा एक अच्छी पहल कर सकोरा-कोटना वितरण शुरुआत कर दूसरो के लिए प्रेरणा दाई कार्य किया है।समिति के संयोजक”कैलाश कुमावत ने कहा, “पर्यावरण संतुलन के लिए हर जीव महत्वपूर्ण है। गर्मी बढ़ने पर ऐसी पहलें गोवंश को सड़क हादसों से भी बचाएंगी, क्योंकि प्यासे पशु भटकते हैं।”यह प्रयास न केवल जीव हित को मजबूत करता है, बल्कि सामुदायिक एकता का भी प्रतीक है।इस अवसर स्थानीय लोगों ने युवाओं की तारीफ की और भविष्य में सहयोग का भरोसा जताया। संगठन ने घोषणा की कि गर्मी के दौरान ऐसी व्यवस्थाएं नियमित रूप से की जाएंगी।


Related News

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव भवन दुर्ग में ली बैठक

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में…
न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया

न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ में 71 लाख…
भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर – अरुण वोरा

भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा…