• March 18, 2026

विधानसभा घेराव में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, दुर्ग से सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल

विधानसभा घेराव में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, दुर्ग से सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में दुर्ग जिले से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, गिरती कानून व्यवस्था तथा युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में कांग्रेसजनों का उत्साह देखने योग्य रहा। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सहप्रभारी संपत कुमार सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। नशे के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर विषय पर ठोस कदम उठाने में असफल साबित हुई है।

अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा कि विधानसभा घेराव में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और प्रदेश में व्याप्त नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू , पूर्व विधायक अरुण वोरा , दीपक दुबे , ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, रायसिंह ढिकोला ,देवीश्री साहू , गुरदीप भाटिया , आनंद ताम्रकार , प्रेमलता पोषण साहू, दुष्यंत देवांगनसहित दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…