• March 18, 2026

विधानसभा घेराव: दुर्ग (ग्रामीण) से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजन हजारों की संख्या में हुए शामिल

विधानसभा घेराव: दुर्ग (ग्रामीण) से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजन हजारों की संख्या में हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ लगभग हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व में राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) का बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने स्वयं तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर संगठन को सक्रिय किया।
विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पूर्व दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस के अंतर्गत पाटन विधानसभा, अहिवारा विधानसभा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, धमधा ब्लॉक एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सभी नेता-कार्यकर्ता रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के निवास पहुंचे। वहां से सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर रैली के रूप में विधानसभा घेराव स्थल के लिए रवाना हुए।
रायपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दुर्ग (ग्रामीण) जिले के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और अनुशासित ढंग से उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में युवाओं, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी इस आंदोलन की विशेषता रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का प्रयास, आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी, बढ़ती अराजकता, नशाखोरी का फैलाव तथा भाजपा नेताओं द्वारा अवैध अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों ने प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बना दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि यह विधानसभा घेराव केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में और उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं आम कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…