• March 18, 2026

देवकर में गंदे पानी की शिकायत पर पानी कि हुई जांच पेयजल पूरी तरह सुरक्षित

देवकर में गंदे पानी की शिकायत पर पानी कि हुई जांच पेयजल पूरी तरह सुरक्षित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। नगर पंचायत देवकर में गंदे एवं बदबूदार पानी की आपूर्ति को लेकर उठे विवाद पर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा की गई विस्तृत जांच में पेयजल को पूरी तरह सुरक्षित, स्वच्छ एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशराम साहू ने बताया कि बीते दिनों कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा गंदे पानी की आपूर्ति की बात कही गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पानी के नमूने एकत्र कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बेमेतरा को परीक्षण हेतु भेजे गए। प्राप्त जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि जल पूरी तरह पेय योग्य है और गुणवत्ता के सभी मानकों पर खरा उतरता है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक 03 में हाई स्कूल के पास स्थित 240 क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की जाती है। इसी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा नालों से गंदा पानी सप्लाई होने की अफवाह फैलाई गई थी, शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलापूर्ति व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई और विभिन्न घरों में जाकर नल के पानी का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई घरों में पानी पूरी तरह साफ और उपयोग योग्य पाया गया, जिससे अफवाहों की सच्चाई सामने आ गई।

जांच टीम द्वारा ओवरहेड टैंक का भी गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कहीं भी गंदगी या प्रदूषण के संकेत नहीं मिले। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से लिए गए पानी के सैंपल की प्रयोगशाला जांच में भी जल पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से जल गुणवत्ता की निगरानी की जाती है और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…