• March 18, 2026

स्वदेशी मेला में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा -स्थानीय उत्पाद खरीदें, अपने उद्यमियों को सशक्त करें

स्वदेशी मेला में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा -स्थानीय उत्पाद खरीदें, अपने उद्यमियों को सशक्त करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

गत दिवस, जयंती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित “स्वदेशी मेला 2026” में दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और स्वदेशी उत्पादों का आनंद लेते हुए मेले की विविध गतिविधियों का अवलोकन किया। विधायक ने प्रदर्शित स्टालों का सघन निरीक्षण किया, उद्यमियों-कलाकारों से संवाद कर उनके नवाचारों और उत्पादों की जानकारी ली तथा स्वदेशी को अपनाने के संकल्प को दोहराया।

श्री चंद्राकर ने कहा, “स्वदेशी केवल वस्तु नहीं, आत्मनिर्भरता का विचार है। जयंती स्टेडियम का यह मंच हमारे स्थानीय कारीगरों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्टार्ट-अप्स और पारंपरिक शिल्पियों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यहाँ की गुणवत्ता, विविधता और प्रस्तुति देखकर गर्व होता है। मैं सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह करता हूँ कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को व्यवहार में लाएँ—स्थानीय उत्पाद खरीदें, अपने उद्यमियों को सशक्त करें।”

उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, बल्कि युवा उद्यमियों को मंच, प्रशिक्षण और बाजार भी मिलता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनप्रतिनिधि के रूप में स्वदेशी उद्यमों को प्रोत्साहन, कौशल विकास और विपणन सहयोग के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा के सांसद श्री संतोष पाण्डेय, प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल, संयोजक श्री अजय भसीन, सह-संयोजक श्री भोजराज सिन्हा, श्रीमती दिव्या भसीन, श्रीमती सरोजिनी पानीग्रही एवं श्रीमती सुमन कनोजिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनप्रतिनिधि, उद्यमी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…