• March 20, 2026

हरी नगर में पानी समस्या पर सख्त महापौर, अधिकारियों के साथ ली अहम बैठक, अवैध टुल्लू पंप पर कार्रवाई के निर्देश

हरी नगर में पानी समस्या पर सख्त महापौर, अधिकारियों के साथ ली अहम बैठक, अवैध टुल्लू पंप पर कार्रवाई के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 59 हरी नगर में जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर अलका बाघमार द्वारा जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,देवनारायण चंद्रकार, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद गोविंद्र देवांगन,शिवेंद्र परिहार,संबंधित अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थावनी,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,विनोद मांझी,जल कार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर के साथ बैठक ली गई।

बैठक में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या, अनावश्यक जल बहाव एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड क्षेत्र में जहां-जहां अनावश्यक रूप से पानी बह रहा है, वहां सार्वजनिक नलों में टोटी लगवाकर पानी की बर्बादी को तत्काल रोका जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की समस्या को प्राथमिकता के साथ लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

महापौर ने आगे कहा कि शहर के ऐसे क्षेत्र जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है, वहां जल्द से जल्द पाइपलाइन विस्तार की कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नलों से टुल्लू पंप लगाकर अवैध रूप से पानी खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे मामलों में पंप जप्त करने के साथ संबंधित नल कनेक्शन को काटा जाएगा और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल प्रबंधन को लेकर पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा वार्ड में किसी भी प्रकार की पानी की समस्या लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

निगम द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पानी की बर्बादी न करें और जल संरक्षण में सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी को समान रूप से जल उपलब्ध हो सके।

महापौर ने कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के सभी वार्डों में नागरिकों को किसी भी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।जन संपर्क विभाग/राजू बख्शी


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…